माँ बेटी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

सूरजपुर( छत्तीसगढ़ समाचार) : प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद गमगीन माहौल में जनाजा उठाया गया। इस दौरान जनसैलाब उमड़ा पड़ा। मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा कबिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

सभी समुदाय के लोगों ने दी श्रद्धांजलि प्रधान आरक्षक के गृह ग्राम से जनाजा निकाला गया। तालिब शेख की पत्नी और बेटी के जनाजे में सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने दुखी तालिब शेख और उनके परिजनों को सांत्वना दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी मे हौसला बढ़ाया.

सुरजपुर पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए और उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। पुलिस अधीक्षक ने जनाजे को कंधा भी दिया। पुलिस विभाग के अधिकारी भी अपने साथी को इस दुख के समय में सांत्वना देते रहे।

डिप्टी सीएम ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा सूरजपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा, सूरजपुर में जो घटना हुई है, वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की है।

और अन्ततः आरोपी कुलदीप साहु को पुलिस टीम द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *