होली विवाद का बदला: युवक पर चाकू से हमला, मामला दर्ज

चाकूबाजी से सनसनी, होली के विवाद का बदला लेने पर हमला



बिलासपुर। होली के दिन हुए विवाद का बदला लेने के लिए चाकूबाजी का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार को भारतीय नगर चौक पर दो युवकों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


🔴होली के दिन हुआ था विवाद
सिविल लाइन टीआई सुम्मत साहू ने बताया कि घुरु अमेरी निवासी आकाश यादव और तिफरा निवासी एक युवक के बीच होली के दिन विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों और दोस्तों ने उस समय दोनों को समझाकर घर भेज दिया था, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।


🔴मौका देखकर किया हमला
गुरुवार को आकाश यादव किसी काम से भारतीय नगर चौक पहुंचा था। तभी मौका पाकर आरोपी ने आकाश को घेर लिया और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घायल आकाश किसी तरह सिविल लाइन थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।


🔴पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने घायल का इलाज कराने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

🔴इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *