बिलासपुर में महात्मा श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण समिति द्वारा 29 जनवरी 2025 को साइंस कॉलेज मैदान में 1108 पार्थिव शिवलिंगों पर महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मौनी अमावस्या के अवसर पर होगा। भक्तगण ₹1500 की रसीद कटवाकर इस पवित्र अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं। यह समारोह धार्मिक जागरूकता फैलाने और भक्ति के माध्यम से एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

सरकंडा में बढ़ा अपराध का ग्राफ: महिला पर युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से किए वार

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने आम जनता में खौफ पैदा कर दिया है। सीपत चौक कालीबाड़ी के पास गुरुवार को एक युवक ने तलाकशुदा महिला पर चाकू से 6-7 बार ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले में घायल महिला, 32 वर्षीय निर्मला कश्यप, जो घरेलू काम कर अपने 9 साल के बच्चे का भरण-पोषण कर रही थी, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। आरोपी शरद कश्यप, जो सरकंडा क्षेत्र का निवासी है, घटना के बाद फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, महिला ने घटना से एक सप्ताह पहले सरकंडा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और नतीजतन आरोपी ने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी:
हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना देने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

सरकंडा पुलिस ने मामले को लिव-इन रिलेशनशिप का बताकर जांच शुरू की है। हालांकि, आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, और उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इलाके में बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों पर कठोर कदम उठाना जरूरी हो गया है



