पावर प्लांट का निरीक्षण एवम नई गति से कार्य हेतु जायजा…

 

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद में स्थित KSK महानदी पॉवर प्लांट का JSW ग्रुप के प्रमुख सज्जन जिंदल और नवीन जिंदल ने दौरा किया और प्लांट की स्थिति का जायजा किया. इस दौरान NCLT के अधिकारी सुमित बिनानी और प्लांट के अधिकारी मौजूद थे.

दरअसल, KSK महानदी पॉवर प्लांट को NCLT के माध्यम से संचालित किया जा रहा था, जिसे खरीदने 35 हजार करोड़ रुपये की बोली JSW ग्रुप द्वारा लगाई गई है. इसके बाद JSW ग्रुप के सज्जन जिंदल और नवीन जिंदल प्लांट पहुंचे. यहां उन्होंने प्लांट की स्थिति का जायजा लिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *