
बिलासपुर पुलिस का गांजा तस्करी पर कठोर प्रहार: एक क्विंटल गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाता अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार!
माननीय गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में बिलासपुर की थाना रतनपुर पुलिस द्वारा गौरेला पेंड्रा मार्ग फाॅरेस्ट बेरियर के पास वाहनों की सरप्राइज़ चेकिग की जा रही थी। जहां एक दीगर राज्य पासिंग संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया और आरोपी राजस्थान निवासी राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से 101.7 किलो गांजा, घटना में प्रयुक्त चारपहिया एवं तीन मोबाइल, कुल 21 लाख रुपये की सम्पत्ति जप्त कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
