बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: क्लर्क निलंबित, BEO पर विभागीय जांच

भ्रष्टाचार के खिलाफ बिलासपुर में सख्त कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर दो अधिकारियों पर गिरी गाज



बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के सख्त निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में दो अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत शिक्षक के स्वत्व भुगतान के लिए 1.24 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले शिक्षा विभाग के क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) को पद से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।


इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि प्रशासन भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जिला प्रशासन का संदेश स्पष्ट है – भ्रष्टाचार पर रोकथाम के लिए कड़े फैसले लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *