जांजगीर-चांपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 पुलिसकर्मियों का तबादला

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने पुलिस व्यवस्था में कसावट और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तबादला आदेश जारी किया है।
इस फेरबदल में जिले के कुल 41 पुलिसकर्मी प्रभावित हुए हैं, जिनमें विभिन्न थानों व शाखाओं में पदस्थ आरक्षक, प्रधान आरक्षक एवं अन्य कर्मी शामिल हैं। तबादलों के पीछे प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यों में तेजी लाने की मंशा बताई जा रही है।
एसएसपी विवेक शुक्ला के अनुसार, यह कदम फील्ड में बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
देखें पूरी लिस्ट –




