फ़ेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब मध्य प्रदेश की बेटी निकिता पोरवाल ने अपने नाम किया

मुंबई / निकिता पोरवाल जो की मध्य प्रदेश की रहने वालीं है, इन्होने फेमिना मिस इंडिया 2024 (Femina Miss India) का खिताब जीता है। और अब इस जीत के बाद निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकिता उज्जैन में पली-बढ़ी हैं। मगर कई वर्षों से वह मुंबई में रह रही हैं।

यह प्रतियोगिता अगस्त महीने में आयोजित की गई थी, जिसमे निकिता ने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब जीता था। बेटी के मिस इंडिया बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। देशभर की 30 सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया , जिसमे से निकिता ने मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब अपने नाम किया. दादरा और नगर हवेली की रहने वालीं रेखा पांडे पहली और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं।

मिस इंडिया 2024 में 30 राज्यों की विजेताओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नेहा धूपिया,संगीता बिजलानी, अनीस बज्मी,निकिता म्हैसलकर, बोस्को मार्टिस और मधुर भंडारकर शामिल थे। कार्यक्रम में मशहूर म्यूजिक ग्रुप बैंड ऑफ बॉयज ने शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। वहीं फेमिना मिस इंडिया 1980 की विजेता संगीता बिजलानी ने दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *