
बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक आदतन अपराधी ने थाने में जमकर हंगामा किया, जहां उसने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। यह आदतन अपराधी थाने में पहुंचकर अपराध दर्ज करवाने के नाम पर जम कर हंगामा कर रहा था, और पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज कर धमकी दे रहा था। उसने वहां फोन करने की भी धमकी दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
मामला तब और गंभीर हो गया जब पुलिस को यह शक हुआ कि बदमाश द्वारा दर्ज कराई जा रही शिकायत झूठी हो सकती है। उसके घायल होने की घटना पर भी संदेह व्यक्त किया गया, जिससे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। यह बात अपराधी को नागवार गुजरी, और उसने थाने में अपशब्दो का प्रयोग करते हुए थाने मे जम कर हंगामा किया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रतनपुर थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि घटना के पीछे असल कारण क्या था।
