बिलासपुर पुलिस विभाग में तबादले, कई थाना प्रभारियों की अदला बदली

बिलासपुर, 11 मार्च 2025। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए थाना प्रभारियों (टीआई) और उप निरीक्षकों (एसआई) के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।
इसके अलावा अन्य कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। इस बदलाव को पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें पूरी तबादला सूची:

बिलासपुर पुलिस प्रशासन में इस बदलाव से कानून-व्यवस्था में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद की जा रही है।




