रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति सुबह 10:35 बजे रायपुर पहुंचेंगी। यहां वह राज्य विधानसभा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी। इस ऐतिहासिक मौके पर राष्ट्रपति “कदम्ब” का पौधा रोपेंगी, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाएगा।
समारोह के दौरान राष्ट्रपति सभी विधायकों के साथ एक सामूहिक फोटो में भी शामिल होंगी। इसके अलावा, वह विधायकों को संबोधित करेंगी और राज्य के विकास, समृद्धि और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगी।


राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल तैयार किया गया है। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राष्ट्रपति के इस दौरे से प्रदेश में उत्साह का माहौल है और सभी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


