आरक्षक से हुए प्रधान आरक्षक पद पर हुआ प्रमोशन

17 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, पुलिस महकमे में जश्न का माहौल



रायगढ़।
जिले के पुलिस महकमे के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, जब 17 आरक्षकों को पदोन्नत कर प्रधान आरक्षक बनाया गया। पुलिस अधीक्षक कुमार पटेल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन पुलिसकर्मियों को लाल फीती बांधकर उनकी पदोन्नति की घोषणा की।

इस मौके पर एसपी ने नवपदोनन्नत प्रधान आरक्षकों को उनके बढ़े हुए कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि यह बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाना होगा। एसपी ने पुलिसकर्मियों को जांच, विवेचना और कानून-व्यवस्था के मामलों में निष्ठा और रुचि से कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने भी बधाई दी और नवपदोनन्नत पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदोन्नति पाने वाले आरक्षक:
धीर साय तिर्की, संजय भूषण तिर्की, एन. बालचंद मोहन राव, अर्जुन एक्वा, कल्याण सिंह कंवर, अरविंद कुमार पटनायक, सतीश कुमार सिंह, समीक्षा दान, संदीप भगत, प्रमिला दास महंत, बनारसी लाल सिदार, अरविंद मिंज, ममता मिंज, जगीत सिंह राठिया, पीतांबर पटेल, प्रकाश सिंह गोस्वामी और नंद कुमार पैंकरा।

इस उपलब्धि ने जिले के पुलिसकर्मियों के उत्साह को दोगुना कर दिया है और यह दिन रायगढ़ पुलिस महकमे के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *