राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त..पर राज्य के उत्कृष्ट पदक प्राप्त खिलाड़ी होंगे सम्मानित…. 
- खेल अलंकरण वर्ष 21-22 और 22-23 के लिए अंतिम तिथि तक 1329 आवेदन प्राप्त हुए
- आवेदनों का परीक्षण पूर्ण…..
रायपुर: राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त, 2024 को किया जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों से 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अंतिम तिथि तक संचालनालय एवं जिलों में प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों का संकलन संचालनालय स्तर पर किया जा चुका है। संचालालय स्तर पर गठित आवेदन परीक्षण समिति के द्वारा नियमों के परिप्रेक्ष्य में आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम में तत्काल आवेदनों का परीक्षण पूर्ण करने के निर्देश समिति को दिया . 
अंतिम तिथि तक शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार के लिए
वर्ष 2021-22 हेतु 61 आवेदन
तथा वर्ष 2022-23 हेतु 85 आवेदन प्राप्त हुए।
शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 46 आवेदन
एवं वर्ष 2022-23 के 52 आवेदन प्राप्त हुए।
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (निर्णायक) के लिए वर्ष 2021-22 के 03 एवं वर्ष 2022-23 के 04 आवेदन,
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक) के लिए वर्ष 2021-22 के 19 आवेदनएवं वर्ष 2022-23 के 27 आवेदन प्राप्त हुए।
शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए वर्ष 2021-22 के 22 आवेदन एवं 2022-23 के 32 आवेदन प्राप्त हुए।
शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 77 आवेदन, वर्ष 2022-23 के 98 आवेदन प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री ट्राफी (जूनियर वर्ग) के लिए वर्ष 2021-22 के 01, वर्ष 2022-23 के 01 आवेदन
मुख्यमंत्री ट्राफी (सीनियर वर्ग) के वर्ष 2021-22 के 04 आवेदन, वर्ष 2022-23 के 04 आवेदन प्राप्त हुए।
नगद राशि पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 275 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 518 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इस प्रकार वर्ष 2021-22 के लिए 508 आवेदन और वर्ष 2022-23 के लिए 518 आवेदन प्राप्त हुए है।
इस प्रकार दोनों वर्षों के लिए कुल 1329 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इन आवेदनों का परीक्षण पूर्ण करके शासन स्तर पर निर्णयक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जिसमें अंतिम स्तर की स्कूटनी के बाद………
चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची……
राज्य शासन द्वारा 2020 21 22 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 6 शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6 वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए दो शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 11 शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा!
इसी प्रकार वर्ष 2022 23 हेतु शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए कर शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए साथ वीर हनुमान पुरस्कार के लिए एक शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15 शहीद विनोद 24 सम्मान के लिए पांच मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2022-23 के लिए 24 खिलाड़ियों को ट्रॉफी के लिए चयनित किया गया है
खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कार ग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की राशि पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे साथ ही 60 लाख 33000 हजार की राशि इस तरह खिलाड़ियों को मिलेंगे ..