मरवाही के जंगल में बाघिन की दहाड़, नए साल के जश्न पर लगा ब्रेक पिकनिक स्पॉट पर आराम फरमाती बाघिन की तस्वीर ने मचाई धूम

मरवाही जंगल में बाघिन की मौजूदगी से पिकनिक स्थलों पर सन्नाटा, नए साल का जश्न फीका

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के जंगल में बाघिन की मौजूदगी ने नए साल के जश्न पर विराम लगा दिया है। खोडरी रेंज में घूम रही बाघिन ने हाल ही में गाय और बछड़े का शिकार किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने एहतियातन झोझा जलप्रपात और लक्ष्मणधारा जैसे लोकप्रिय पिकनिक स्थलों पर आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।


बाघिन के गले में लगे कॉलर आईडी की मदद से वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की टीम उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। समय पर मिली जानकारी से टीम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क किया, जिससे संभावित खतरे को टाला जा सका। वन विभाग की इस सतर्कता के चलते लोगों को नए साल का जश्न घर पर ही मनाने को मजबूर होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *