सरकंडा पुलिस ने नशे के कारोबारियों को दबोचा, बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट और इंजेक्शन बरामद
बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
पुलिस को मिली थी मुखबिर से सूचना सरकंडा थाने से मिली जानकारी के अनुसार, खेल परिसर मैदान में नशीली टेबलेट बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। टीम गठित कर मौके पर छापा मारा गया और दो आरोपियों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री
1. नरेश उर्फ सूरज साहू (23 वर्ष), निवासी शिव मंदिर के पास, चिंगराजपारा, सरकंडा।
2. सरोज उर्फ सूरज सोनी (26 वर्ष), निवासी अशोक विहार फेस 2, डबरीपारा, सरकंडा।
इनके पास से निम्न सामग्रियां बरामद की गईं:
Nitrosus 10 टेबलेट्स: 120 नग, कीमत 820 रुपये।
Avil इंजेक्शन: 200 शीशी, कीमत 4614 रुपये।
नकदी रकम: 320 रुपये। कुल बरामद सामग्री की कीमत 5754 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में निरीक्षक निलेश पांडेय, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, आरक्षक विवेक राय, विकास यादव, राकेश यादव, सत्य कुमार पाटले, संजीव जांगड़े, मिथलेश सोनी समेत अन्य अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
कड़ी कार्रवाई जारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करने का संदेश दिया है।