
इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, रायपुर में पूर्वी क्षेत्र अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य समापन!
इस प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया, जिससे खेलों में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा मिला।
महिला एकल खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता:
100 मीटर दौड़: संध्या नेताम, CARS भटापारा
200 मीटर दौड़: बसंती नेताम, CoA, रायपुर
400 मीटर दौड़: संध्या नेताम, CARS भटापारा
800 मीटर दौड़: बसंती नेताम, CoA, रायपुर
1500 मीटर दौड़: खेमलता, CARS मर्रा पाटन
महिला समूह खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें:
4×100 मीटर रिले रेस: संध्या, सुप्रिया, काजल, रेजिस्टा – DKS CARS भटापारा
खो-खो: टीम CoA, रायपुर
वॉलीबॉल: टीम CoA, रायपुर






