सिरगिट्टी पुलिस का सख्त अभियान: 150 संदिग्धों की जांच, 6 गिरफ्तार, बांग्लादेशी रोहिंग्या पर भी नजर

थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस ने अनावश्यक घूमने व घरों की रेकी करने वाले संदिग्धों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार 16 दिसंबर 2024 को की गई चेकिंग के दौरान 150 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
इनमें अन्य राज्यों और जिलों से आए लोगों के आधार कार्ड का सत्यापन उनके मूल निवास स्थान पर भेजा गया।


थाना प्रभारी ने बताया कि 6 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। अभियान के दौरान बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्या पर विशेष नजर रखते हुए उनकी चेकिंग भी की गई।

थाना क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की रोकथाम के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। रजनीश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *