बिलासपुर में महात्मा श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण समिति द्वारा आयोजित वार्षिक पूजा समारोह का यह दूसरा वर्ष है । समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा में भाग लेने के इच्छुक भक्त ₹1500 की रसीद कटवाकर अपनी स्थान सुनिश्चित कर सकते है । आयोजन समिति द्वारा पूजा की समस्त सामग्री प्रदान की जाएगी। भक्तों से निवेदन है कि वे समय पर पधारकर इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बने।




पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार

बीजापुर। बीजापुर जिले में चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसआईटी टीम ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

इससे पहले पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों – दिनेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया था। मामले की शुरुआत 1 जनवरी 2025 को हुई, जब शाम 7 बजे मुकेश चंद्राकर अपने घर से लापता हो गए। अगले दिन उनके भाई युकेश चंद्राकर ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


पुलिस ने मुकेश का फोन ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन वह बंद था। आखिरी लोकेशन बीजापुर के चट्टानपारा इलाके में मिली। सीसीटीवी फुटेज में मुकेश को टी-शर्ट और शॉर्ट्स में देखा गया। पत्रकारों और पुलिस की संयुक्त टीम ने लोकेशन खंगाली और जीमेल लोकेशन के जरिए सुराग मिले।
तलाशी के दौरान रितेश चंद्राकर के फार्म हाउस पर पहुंचे, जहां बैडमिंटन कोर्ट के पास एक पुराना सैप्टिक टैंक दिखा। टैंक पर नया कांक्रीट किया गया था, जिसने शक को बढ़ा दिया। जब इसे तोड़ा गया, तो वहां से मुकेश की लाश बरामद हुई।


एसआईटी का मानना है कि हत्या सुनियोजित थी। अब सुरेश चंद्राकर से पूछताछ के बाद मामले के और राज खुलने की उम्मीद है।
पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों को सख्त सजा की मांग की है।

