*अश्लील विडियो अपलोड करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार*


*पीडिता का अश्लील विडियो वाट्सअप के माध्यम से अपलोड करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। 

*आरोपी को बरगढ उडीसा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया- सनत उर्फ राजकुमार छुरिया पिता चंदन छुरिया उम्र 20 साल निवासी वार्ड नंबर 08 खजुरीकरा मौसी मॉ मंदिर के पीछे बडगड थाना टाउन जिला बरगढ़ निवासी उड़ीसा द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो अपलोड करने कृत्य सामने आया। 

बिलासपुर में फिर एक बार अश्लीलता की वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अश्लीलता वीडियो अपलोडिंग के मामले को लेकर प्रार्थिया थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सनत उर्फ राजकुमार छुरिया द्वारा प्रार्थिया का अश्लील विडियो वाट्सअप के माध्यम से अपलोड कर पीडिता की छवि धुमिल कर रहा था

प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 549/2024, धारा – 79  67 आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया  

पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी पुलिस को  कैफे एवं सीडीआर लोकेशन के आधार पर आरोपी का बरगढ़ उडीसा मे पता चलने से थाना सिरगिटटी एवं सायबर की टीम द्वारा बरगढ़ उडीसा टीम रवाना कर आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया। 

आरोपी के कब्जे से घटना प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय , ACCU प्रभारी राजेश मिश्रा, प्र.आर विरेन्द्र धनकर , आर मनोज बघेल टीम के सदस्यों द्वारा गंभीरता से कार्य को अंजाम दिया।

             शुभ हरितालिका 

        🪷छत्तीसगढ़ समाचार🪷

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *