
अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार श्री चरणजीत सिंह ने जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के कार्यों का अवलोकन किया।

उन्होंने ग्राम अंजोरा, पदुमतरा, सुकुलदैहान में समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

अतिरिक्त सचिव समूह की महिलाओं से रूबरू हुए एवं जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने आंचल संकुल संगठन में ही जिले की 20 लखपति दीदियों से बातचीत की एवं लखपति दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान किया….


